Skip to main content

दुनिया के अंत का अहसास

कितना अलग है। हम खिड़की पर खड़े होकर वह कुछ नहीं देख पा रहे हैं जो वर्षों से देखते आये थे।

सड़कें उदास लगती हैं।

सिग्नल पर कोई गाड़ी नहीं दिखती। 

एकाएक सबकुछ रुक सा गया है।

हमने सबकी छुट्टी कर दी है।

खाना बनाने वाली, दूधवाला, अख़बार वाला, माली। कोई घर नहीं आता। 

हम सब बस अपनों के साथ मरना चाहते हैं। और ये भी चाहते हैं कि ये लोग अपनो के साथ मरें।

अपने अपने घरों, अपने अपने लोगों के बीच।

कितना भयावह है ये सब? लेकिन आखिरी उम्मीद जिंदगी की ही है। हम हंस रहे हैं, बोल रहे हैं, खुश नज़र आ रहे हैं। लेकिन खुश नहीं हैं। कहीं न कहीं एक उदासी है जो परस्पर सीने में धसती जा रही है।

दुनिया समझ में आने लगी है।

रिश्ते समझ में आने लगे हैं।

दोस्त, दुश्मन समझ में आने लगे हैं पर पता है किसी से कोई शिकायत नहीं रह गई है। इस समय कोई कितना भी बड़ा दुश्मन क्यों न हो उसे माफ कर देने का दिल चाह रहा है।

मैंने तो इनफैक्ट सभी को माफ भी कर दिया है।

ज़िन्दगी गले लगने की इजाज़त नहीं दे रही है।

बुरा वक्त है पर संवेदनशीलता नहीं भूलना चाहिए। फिर चाहे पुलिस प्रशासन हो, चाहे नेता, अधिकारी, व्यवसायी या मजदूर। अंधेरा छाया हुआ है किसी को कुछ दिखाई नहीं दे रहा है।

दुनिया में हो रही मौत के आंकड़े हर दिन डराते हैं।

जो लोग घर में हैं ठीक लेकिन जो लोग बाहर हैं वह भी अपनो के पास जाना, अपनो के पास मरना चाहते हैं। 

भाग रहे हैं लोग, हम ठहर गए हैं।

पुलिस को मजदूरों पर लाठी भांजते देख आंखें पथरा जाती हैं। कौन सा गुनाह कर रहे हैं, वह घर ही तो लौट रहे हैं।

अपने बीबी बच्चों, मां बाप के पास।

लौटने दीजिये। इस वक़्त सब बेवश हैं, सब लाचार। 

【अगर कर सकते हैं तो प्रेम कीजिये।】

अन्यथा आंख मूंदकर घर में बैठ जाइए। और जोर जोर से चीखिये कि हमें प्रेम नहीं आता।

Popular posts from this blog

3...2...1....And Jump !!

बिफोर जम्प   जब मै बड़ा हो रहा था तो कुछ सपने पलने शुरू हो गए थे. उस समय दैनिक जागरण के साथ एक अतिरिक्त प्रति  'यात्रा'  आनी शुरू हुई थी उसमें यायावर प्रजाति के लोगों के लिए कुछ ठीक ठाक सामग्री मिलती थी और मै उसे बहुत गहराई से और कल्पना सागर में गोता लगाते हुए पढ़ा करता था  .  ऐसे ही किसी दिन की प्रति में पोखरा और वहां के कुछ रोमांचक खेलों (बंजी जम्पिंग भी ) के बारें में विस्तृत वर्णन था और वही से बाल मन ने ठान लिया था की पोखरा (नेपाल ) घूमना है और दुस्साहसी रोमांचक खेलों को जरुर आजमाना हैं .फिर हाई स्कूल में सेकंड डिवीज़न आया और लगा की सारे सपने ख़तम लेकिन रोंडा ब्र्य्ने के THE SECRET सिद्धांत (आकर्षण का सिद्धांत )  ने अपना काम जारी रखा. परिस्थितियां बदलती रही और कुछ छोटे मोटे सपने भी इसी के साथ आकर्षण के सिद्धांत पर चलते हुए पूरी होती रहीं. पिछले वर्ष मैंने नवरात्रि के छुट्टियों में ही बंजी जम्पिंग और पोखरा भ्रमण की योजना बनाई. पर दुसरा देश और एक खतरनाक खेल के लिए मानसिक रूप से तैयार हुए बिना ही अपने चाचा के साथ नेपाल निकल  पड़ा. मोह- माया ने ज...

यादों के झरोखों में...... मेरे पापा

मेरा AMIE और BA दोनों का EXAM चल रहा है इसलिए कल फादर्स डे के मौके पर कुछ लिख नही पाया पर आज मेरा EXAM ओवर हो गया तो सोचा आज लिखूंगा और अब लिख रहा हूँ...............                                          मेरे पापा शिक्षक होने के साथ साथ एक एक महान पापा है. मुझे ऐसा यकीन है की मेरे पापा मेरे लिए और पुरें परिवार के लिए कुछ भी कर सकते है और मैं भी उनके लिए और पूरे परिवार के लिए कुछ भी कर सकता हूँ.  मुझे अपने पापा और माँ से जितना प्यार है शायद उतना किसी और से नही, पर मैं उन लोगों को इसका अहसास नही करा पाता पर मैं मानता हू की ये एक दूसरे से नहीं कही जाने वाली प्यार के तरह का ही प्यार है, जिसमें एक दूसरे का भौतिक रूप से मौजूदगी कोई मायने नही रखती. मुझे अपना गुजरा हुआ बचपन उतना याद नही आता हैं, पर जितनी भी यादें है उसमें से मेरे पापा-माँ के साथ बिताई यादें BEST हैं. मैं जब छोटा था तो ...