JHANSI KI RAANI आज झाँसी की रानी, लक्ष्मीबाई की पुण्यतिथि पर मैं उन वीरांगनाओ को शत-शत नमन करता हूँ, जिन्होने अपना बलिदान देकर देश की संस्कृति और अखंडता की रक्षा की . झाँसी की रानी आज के आधुनिक दौर के महिलाओ के लिए महिला सशक्तिकरण के लिए रोल मॉडेल हो सकती है और उन्हे उनकी बहादुरी और साहस के लिए हमेशा याद रखा जाएगा.झाँसी की रानी का जन्म उत्तर प्रदेश के काशी मे 19 नवेंबर 1835को हुआ था जिसे अब वाराणसी कहा जाता है, और इनके जन्म का नाम मणीकर्णिका था जिसे सब प्यार से 'मनु' कह कर बुलाया करते थे . इन्होने मात्र 23 वर्ष की आयु मे 18 जून 1858 को यानी आज के ही दिन ग्वालियर में अंग्रेज़ो से लड़ते हुए वीरगति प्राप्त की, किंतु जीते जी अं...