Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Review

MUST WATCH FOR EVERYONE: SCHINDLER's LIST

                    MUST WATCH MOVIE FOR EVERYONE                        अभी कुछ देर पहले मैंने ये मूवी (SCHINDLER's LIST) देखी हैं, इसकी एक भी कड़ी मेरे चेतना से नहीं हट पा रही हैं. कुछ अपने आप को बदला-बदला महसूस कर रहा हूँ. मै जमाने से द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान हुई होलोकॉस्ट के बारे में पढ़ते चले आ रहा था, जिसमें 1941-1945 के बीच हिटलर के नाजी सेना द्वारा 60 लाख के करीब JEWS व्यवस्थित तरीके से मारे गए थे, पर इसे देखने के बाद ही उस दौर को महसुस कर पाया हूँ. कितनी भयावह तस्वीर रही है ये देख के अपने वजूद पर ही धिक्कार आ रहा हैं. इस फिल्म का मुख्य किरदार OSKAR SCHINDLER हैं, जो एक उद्योगपति है. मै अभी भी संशय में हूँ की इसे मूवी कहूँ या उस दौर की रिकॉर्डिंग क्यूंकि ये वास्तविक घटना हैं. कहानी थोड़ी लम्बी है, यूँ कहने को आपके तीन घंटे खा जायेगी लेकिन विश्वास कर सके तो करे ये तीन घंटे बेहतरीन तीन घंटे होंगे, इसे देखने के बाद मेरी तरह शायद आप भी तीन घंटे पूर्व वाले व्यक्ति न...

आँखों देखी : फिल्म समीक्षा

आँखों में आंसुओं का बाढ़ सा आ गया है 'आँखों देखी' देखने के बाद, बहुत  ही जबरदस्त अभिनय है संजय मिश्रा जी का इस फिल्म में साथ ही अपने अनुभवों से रजत कपूर ने फ़िल्म में जान डाल दी है। इस फिल्म में संजय मिश्रा का किरदार निर्णय लेता है कि जो कुछ भी अनुभव करेंगे उसे ही सच मानेंगे इसी के घटनाक्रम पर आधारित कहानी है। इस फिल्म को जरूर देखा जाना चाहिए यदि आप जीवन के उलझनों में उलझ कर रिश्तों को उलझाते जा रहे है या यदि आप जीवन के यथार्थ को सामान्य तरीके से जीना चाहते है । इसमें बहुत से ऐसे वाक्य मिश्राजी ने बोला है जो हमारे निजी जिंदगियों में आये दिन घटती है । एक जगह पर अपने दोस्तों के साथ बोलते है कि ' हाँ मैं कुएं का मेढक हूँ पर मैं अपने कुएं को बहुत अच्छे से जानता हूँ' कितना सुन्दर और साधारण सा लगने वाला वाक्य है पर इसकी ताकत बहुत बड़ी और आसाधारण है। हम खुद अनुभव करते है कि जीवन में एक दायरे से निकलने में अपना सब कुछ दांव पर लगाने को तैयार रहते है पर वर्तमान दायरे की अनुभूति नहीं करते है, अगर करते हैं तो सच्ची ख़ुशी वही मिलेगी अगर मेरे अपने अनुभव...