Skip to main content

MUST WATCH FOR EVERYONE: SCHINDLER's LIST

                   
MUST WATCH MOVIE FOR EVERYONE
                       अभी कुछ देर पहले मैंने ये मूवी (SCHINDLER's LIST) देखी हैं, इसकी एक भी कड़ी मेरे चेतना से नहीं हट पा रही हैं. कुछ अपने आप को बदला-बदला महसूस कर रहा हूँ. मै जमाने से द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान हुई होलोकॉस्ट के बारे में पढ़ते चले आ रहा था, जिसमें 1941-1945 के बीच हिटलर के नाजी सेना द्वारा 60 लाख के करीब JEWS व्यवस्थित तरीके से मारे गए थे, पर इसे देखने के बाद ही उस दौर को महसुस कर पाया हूँ. कितनी भयावह तस्वीर रही है ये देख के अपने वजूद पर ही धिक्कार आ रहा हैं. इस फिल्म का मुख्य किरदार OSKAR SCHINDLER हैं, जो एक उद्योगपति है. मै अभी भी संशय में हूँ की इसे मूवी कहूँ या उस दौर की रिकॉर्डिंग क्यूंकि ये वास्तविक घटना हैं. कहानी थोड़ी लम्बी है, यूँ कहने को आपके तीन घंटे खा जायेगी लेकिन विश्वास कर सके तो करे ये तीन घंटे बेहतरीन तीन घंटे होंगे, इसे देखने के बाद मेरी तरह शायद आप भी तीन घंटे पूर्व वाले व्यक्ति न रहें. इसे कितने भयावह खूबसूरती से फिल्माया गया हैं उससे मैं फिल्मिंग का भी जबरदस्त वाला फैन हो गया हूँ. इसके निर्देशक STEVEN SPIELBERG को इसके लिए OSCAR भी मिल चूका हैं. कितने दिनों से कुछ मित्रों के सुझाव से देखना चाह रहा था पर तीन घंटे से थोड़ा मन भाग जा रहा था. इस मूवी ने होलोकॉस्ट के बारे में और पढने-देखने-जानने को मजबूर कर दिया हैं. शुरू के दृश्य से आँख से आंसू गिरने का सिलसिला अंतिम दृश्य तक चला. पुरे फिल्म में SCHINLDER को लोगों को बचाने की बेबसी, क्रूरता को सुधारने की कला, AMON GOETH नामक नाजी पार्टी के सेनाध्यक्ष के आत्माविहीन क्रूरता को भी बहुत खूबसूरती से दिखाया हैं. इस होलोकॉस्ट में पुरे JEWS समुदाय के दो तिहाई लोगों का  मर्डर  हुआ था. इस दौरान SCHINDLERS अपने फैक्ट्री में काम कराने के नाम पर अपने कमाए धन से प्रतिव्यक्ति के हिसाब से अपना सब कुछ खर्च कर देता हैं और 1200 लोगों को बचा पाता है. अभी भी पोलैंड में SCHINDLERS के बचाए हुए 1200 लोगों की पीढी 6000 लोगों की हो गयी हैं, जिन्हें पोलैंड में SCHINDLER'S JEWS कहते हैं. एक दृश्य में फिल्म के सबसे निर्दयी, आत्माविहीन और थोड़ा अपने कर्म से संशय में पड़ें नाजी सेना के मुखिया AMON GOETH से जब SCHINLDER पूछता है की लोग तुमसे क्यूँ डरते हैं पता हैं ? तो गोएथ कहता है इसलिए की मेरे पास शक्ति है की मै जब चाहूँ, जिसे चाहूँ मार सकता हूँ इसी बात से लोग डरते हैं. तब SCHINLDER उसे शक्ति के बारे में समझाता हैं की शक्ति तो वो जिसमें क्षमा करने की आदत हो. यहाँ बहुत अच्छा वार्तालाप इन दोनों के बीच .........

मै मूवी देखने के बाद इस पर प्राप्त पूरा अनुभव लिखना चाह रहा था, लेकिन मुझे लगता है की मैं अपने अनुभव के साथ ब्लॉग लिखकर न्याय नहीं कर पा रहा हूँ. मैं चाहूँगा की इसे अधिक से अधिक लोग देखे और इसे अनुभव करें.

इस फिल्म के कुछ विशेष दृश्य जिसने मेरे अंतर्मन को स्पर्श कर झकझोरा हैं उन्हें यहाँ लगा रहा हूँ फिर कभी वक़्त मिलने पर इनके बारे में अपने अनुभव साझा करूँगा .......अभी के लिए तस्वीर केवल.



















Popular posts from this blog

यादों के झरोखों में...... मेरे पापा

मेरा AMIE और BA दोनों का EXAM चल रहा है इसलिए कल फादर्स डे के मौके पर कुछ लिख नही पाया पर आज मेरा EXAM ओवर हो गया तो सोचा आज लिखूंगा और अब लिख रहा हूँ...............                                          मेरे पापा शिक्षक होने के साथ साथ एक एक महान पापा है. मुझे ऐसा यकीन है की मेरे पापा मेरे लिए और पुरें परिवार के लिए कुछ भी कर सकते है और मैं भी उनके लिए और पूरे परिवार के लिए कुछ भी कर सकता हूँ.  मुझे अपने पापा और माँ से जितना प्यार है शायद उतना किसी और से नही, पर मैं उन लोगों को इसका अहसास नही करा पाता पर मैं मानता हू की ये एक दूसरे से नहीं कही जाने वाली प्यार के तरह का ही प्यार है, जिसमें एक दूसरे का भौतिक रूप से मौजूदगी कोई मायने नही रखती. मुझे अपना गुजरा हुआ बचपन उतना याद नही आता हैं, पर जितनी भी यादें है उसमें से मेरे पापा-माँ के साथ बिताई यादें BEST हैं. मैं जब छोटा था तो ...

मैं मानुष हूँ या अमानुष

मैं मानुष हूँ या अमानुष, लोगों से डरता हूँ, भावनाओं से डरता हूँ, मिल के बिछड़ जाने से डरता हूँ, डरता हूँ किसी को खो देने से, मेरा अब तक का इतिहास रहा, जो दूर रहा, वो अपना रहा, जो पास रहा, वो दूर रहा, शायद मैं मानुष ना रहा, अभी तक प्रयास रहा, ना आ पाये कोई मेरे अंदर तक, ना समझा, ना समझने ही दिया, ना याद बना, ना बनने दिया, शायद मैं अमानुष ही रहा, जिनका केवल दीदार किया, वर्षों तक उनकी याद रहीं, जिनसे मैंने इकरार किया, उनकी यादें भी नहीं, मैं कौन हूँ जो मानुष भी नहीं, अमानुष भी नहीं, शायद इन दोनों के बीच एक उलझा सा पागल हूँ  । हाँ मैं पागल ही हूँ ☺️.....पगलेट कवि !!  Follow

3...2...1....And Jump !!

बिफोर जम्प   जब मै बड़ा हो रहा था तो कुछ सपने पलने शुरू हो गए थे. उस समय दैनिक जागरण के साथ एक अतिरिक्त प्रति  'यात्रा'  आनी शुरू हुई थी उसमें यायावर प्रजाति के लोगों के लिए कुछ ठीक ठाक सामग्री मिलती थी और मै उसे बहुत गहराई से और कल्पना सागर में गोता लगाते हुए पढ़ा करता था  .  ऐसे ही किसी दिन की प्रति में पोखरा और वहां के कुछ रोमांचक खेलों (बंजी जम्पिंग भी ) के बारें में विस्तृत वर्णन था और वही से बाल मन ने ठान लिया था की पोखरा (नेपाल ) घूमना है और दुस्साहसी रोमांचक खेलों को जरुर आजमाना हैं .फिर हाई स्कूल में सेकंड डिवीज़न आया और लगा की सारे सपने ख़तम लेकिन रोंडा ब्र्य्ने के THE SECRET सिद्धांत (आकर्षण का सिद्धांत )  ने अपना काम जारी रखा. परिस्थितियां बदलती रही और कुछ छोटे मोटे सपने भी इसी के साथ आकर्षण के सिद्धांत पर चलते हुए पूरी होती रहीं. पिछले वर्ष मैंने नवरात्रि के छुट्टियों में ही बंजी जम्पिंग और पोखरा भ्रमण की योजना बनाई. पर दुसरा देश और एक खतरनाक खेल के लिए मानसिक रूप से तैयार हुए बिना ही अपने चाचा के साथ नेपाल निकल  पड़ा. मोह- माया ने ज...